चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई मौत पर परिजन को मिली नौकरी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_7.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में हुई अवध राम जायसवाल वरिष्ठ सहायक जीजीआईसी फतेहपुर की मृत्यु के एक माह के भीतर ही मृतक आश्रित विपिन कुमार जायसवाल को मिली नौकरी। श्री जायसवाल को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने अपने शिविर कार्यालय पर आज नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षण अशोक कुमार भी उपस्थित थे। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर के वरिष्ठ सहायक अवध राम जायसवाल की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। 30 अक्टूबर,
2015 को मण्डी समिति में आयोजित मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर स्व0जायसवाल वापस फतेहपुर जा रहे थे। सोमैया मिल के पास इनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। इनकी पारिवारिक स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने मृतक आश्रित की नियुक्ति हेतु लगातार अनुश्रवण किया और शासन स्तर पर स्वयं पैरवी की। जिलाधिकारी के प्रयास से उनके पुत्र विपिन कुमार जायसवाल को राजकीय हाईस्कूल मित्तई में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र मिल गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद मण्डल फैजाबाद द्वारा 30 नवम्बर,
2015 को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।

