aajtaktimes

निकला फ्लैग मार्च, दिलाया सुरक्षा का भरोसा

अजमी रिज़वी 

बाराबंकी। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद अपने पूरे दल बल के साथ आज पूरे जनपद में फ्लैग मार्च निकाला। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि तीसरे चरण में होने वाले प्रधानी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया जायेगा और इसके लिये पूरी तरह तैयारी कर ली गयी है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान के दौरान अराजकतत्वों से निपटने के लिये बूथों पर भारी पुलिस बल तैनाती होगी और गड़बड़ी करने वाले के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीं सिद्धौर में भी पंचायत चुनाव को भयमुक्त शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की खातिर सुरक्षा बलो ने आज फ्लैगमार्च किया। बुधवार को दोपहर बाद सुरक्षा बलो ने फ्लैगमार्च कर लोगो को शान्ति सुरक्षा का विश्वास दिलाया। पंचायत चुनावो के मद्दे नजर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे निकाला गया फ्लैग मार्च जनता को सुरक्षा का अहसास कराया गया। थाना कोठी परिसर से शुरू हुआ फ्लैग मार्च थाना लोनी कटरा के भिलवल लोनी कटरा त्रिवेदीगंज होते हुए कोतवाली क्षेत्र के पोखरा कस्बें मे पहंुचा जहां से हैदरगढ बछरावां मार्ग होते हुए अधिकारियो सुरक्षा कर्मियो से युक्त लगभग दो दर्जन वाहनो का कफिला कोतवाली हैदरगढ पहुंचा। यहां से सुल्तानपुर रोड पर बड़ा फ्लैग मार्च भिखरा चौबिसी कमेला होतें हुए सुबेहा थाने पहुंचा जहां से यह काफिला देवीगंज रोड पर निकल गया। इस दौरान आधिकारियो ने आम जनमानस को निडर होकर मतदान करने की अपील की वही चुनाव लड रहे दावेदारो को आचार संहिता के पालन की नसीहत देते हुए उल्लंघन की दशा मे कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी। इस फ्लैग मार्च मे डीएम, एसपी के अतिरिक्त एसडीएम, एडीशनल एसपी, सीओ हैदरगढ रामसनेहीघाट कोतवाली प्रभारी चन्द्रशेखर सिंह, थानाध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी के अलावा अन्य थाने के थानाध्यक्ष बड़ी संख्या मे सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Related

UP 5156487817504583147

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item