विश्व एड्स दिवस पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_20.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन के दूसरे एवं अंतिकम दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें एमटीएच समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतयोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किये गये। यह आयोजन रिद्म फाउण्डेशन ने अपने सत्यप्रेमी नगर स्थिति कार्यालय में किया। दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन रिद्म फाउण्डेशन के कार्यालय में 700 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, गायन प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में मो. इसरार,
कुर्सी दौड़ में मोबीन, गायन प्रतियोगिता में उरूज और नृत्य प्रतियोगिता में तारिक उर्फ सुनहरी विजयी घोषित किये गये। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि रिद्म फाउण्डेशन बीते तीन वर्षो से अधिक समय से जनपद में एलायन्स इण्डिया के सहयोग से पहचान प्रोजेक्ट के सहत एम.टी.एच. समुदाय में एड्स जागरूकता एवं रोकथाम के लिये काम कर रहा है। इसी तहत बीते कई वर्षों से विश्व एड्स दिवस पर संस्था द्वारा वृहद आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ए.के. रंजन ने कहा कि दुनियाभर में लाइलाज एड्स के बारे में जागरूकता एवं रोकथाम के कारण ही काफी सुधार हुआ है। इसके बावजूद अभी इस क्षेत्र में बड़े पैमान पर काम करने की आवश्यकता है इसके लिए एड्स जागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न परियोजनाओं का संचान नितान्त आवश्यक है। इस अवसर पर आकाश श्रीवास्तव, शनि, रोहित, आनंद, कुलदीप, हसन सहित संस्था के अन्य स्टाफ सहित काफी संख्या में एमटीएच समुदाय के लोग उपस्थित थे।
एड्स दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित
बाराबंकी। रामसेवक यादव महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एड्स दिवस के अवसर पर रैली, पोस्टर प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रथम इकाई की कार्यक्रमाधिकारी सोनम यादव के निर्देशन में स्वयंसेवी छात्र, छात्राओं ने रैली में ‘‘एड्स का ज्ञान बचाये जान गांँव-गाँव जाना है। एड्स जागरूकता फैलाना है।’’ आदि स्लोगनों के माध्यम से चन्दौली खपरैला एवं अन्य समीपवर्ती गाँव जाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर द्वितीय इकाई के कार्यक्रमाधिकारी
‘राहुल कुमार यादव‘ ने पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न करवायी जिसमें बीए द्वितीय वर्ष के जगदीश रावत ने पहला बीए द्वितीय वर्ष के अभिषेक सिंह ने दूसरा तथा राजेश्वरी रावत बीए द्वितीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया संगोष्ठी में मुख्य रूप से जागो री जागो के मुख्य परियोजना स्वयं सेवक चन्द्रप्रकाश वर्मा, जगदीप, प्रेमकुमार, शिवराज, मंजीत, सुमन आदि का सक्रिय सहयोग रहा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूक फैलाना था।

