आराजक तत्वों के मंसूबो पर पानी फेरने वाले जवानों को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_39.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला मजिस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्र ने मतदान के दौरान साहस और बहादुरी के साथ अराजक तत्वों के मंशूबो को नाकाम करने वाले पुलिस बल के जवानों को सम्मानित करते हुए 7 हजार रूपये का पुरूस्कार दिया। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने भी जवानों को 2 हजार रूपये का पुरूस्कार दिया। जिला मजिस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्र ने ऐसे पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होने अराजक तत्वों द्वारा शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया में व्यवधान डालने का प्रयास किये जाने पर पूरी कर्तव्य निष्ठा और साहस का प्रदर्शन करते हुए उनके प्रयास को पूरी तरह विफल कर दिया। पुलिस के इन जाबाज जवानों ने मतदान में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों को पकड़कर अपने वैधानिक दायित्व को भी निभाया। पुलिस अधीक्षक ने भी इन जवानों के दायित्व निर्वहन की सराहना की है। गौरतलब है कि दूसरे चरण के मतदान में थाना टिकैतनगर अन्तर्गत मतदान केन्द्र पंसारा पर तैनात कांस्टबल वीरेन्द्र यादव, अंकित दीक्षित, थाना असन्द्रा के मतदान केन्द्र गैरिया के कांस्टबल विमलेश यादव, शिवमूर्ति और महेन्द्र गिरि ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मतदान में बाधा पहुंचाने वाले शरारती गुण्डो के मंसूबों को नाकाम कर दिया। इसी तरह प्रथम चरण में थाना फतेहपुर के मतदान केन्द्र अल्लापुर रानीमऊ मतदान केन्द्र पर तैनात कांस्टबल वीर बहादुर सिंह और पन्नालाल यादव ने बहादुरी दिखायी। यह सारे पुलिस के जवान बाराबंकी में तैनात है। जनपद गौतमबुद्ध नगर से प्रथम चरण में मतदान सम्पन्न कराने के लिए आये पुलिस बल में शामिल कांस्टबल मनोज कुमार और जितेन्द्र मलिक ने भी साहस और बहादुरी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया। थाना मोहम्मदपुर खाला के मतदान केन्द्र चौटली अवसेरीपुर में तैनाती के दौरान इन्होने अराजक तत्वों की मंशा नाकाम करते हुए शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु अपने दायित्व का कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन किया।
