aajtaktimes

एसपी बंगले से सटे महिला अधिवक्ता के घर में जमकर लूटपाट


बदमाश ने अधिवक्ता की वृद्ध मां को जमकर पीटा, हालत गम्भीर
    जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आरक्षी अधीक्षक आवास से सटे महिला अधिवक्ता के घर में एक बदमाश बेखौफ होकर घुस गया और उनकी वृद्ध मां को लहूलुहान करके जमकर लूटपाट करते हुये फरार हो गया। किसी तरह महिला बदमाश की चंगुल से निकलकर बाहर आयी और शोर मचाने लगी जिस पर आस-पास के लोग जुटने लगे लेकिन तब बदमाश चहारदीवारी फांदकर भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले में आरक्षी अधीक्षक आवास से सटा हुआ सुनीता श्रीवास्तव एडवोकेट का मकान है। रोज की तरह सुनीता आज सुबह दीवानी न्यायालय चली गयीं कि इधर दोपहर लगभग 12 बजे एक बदमाश उनके घर पहुंचा और उनकी मां प्राणप्यारी देवी को धमकाते हुये आलमारी की चाभी मांगा जिसका विरोध करने पर बदमाश ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, धारदार हथियार से भी प्रहार कर दिया जिससे वृद्ध गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी। महिला किसी प्रकार अपनी जान बचाकर बाहर आकर शोर मचायी जिसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचकर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किये लेकिन तब तक वह चहारदीवारी फांदकर भाग गया। लोगों ने अधिवक्ता सुनीता सहित 100 नम्बर पर डायल करके पुलिस को सूचना दिया जिसके 1 घण्टे बाद कोबरा मोबाइल मौके पर पहुंचा जहां तब तक महिला तड़पती रही। हैरत की बात यह रही कि घटनास्थल से मात्र 500 मीटर दूरी पर टीडीपीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव का नामांकन चल रहा था जहां लाइन बाजार थाना पुलिस समेत कई थानों की फोर्स तैनात रही। फिलहाल घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related

UP 6068460045003352918

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item