aajtaktimes

सछास प्रत्याशी ने गाजे-बाजे के साथ किया नामांकन


    जौनपुर। नगर के तिलकधारी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में मंगलवार को समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवनीत यादव के छात्रों व नौजवनों के भारी हुजूम के साथ किया जहां घोड़े, गाड़ी, बैण्ड-बाजे के अलावा सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके पहले श्री यादव के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ता जगदीशपुर स्थित छात्रावास पर इकट्ठा हुये जहां से फूल-मालाओं से लदी गाड़ी, घोड़े आदि के साथ जुलूस निकला। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, युवजन सभा के विरेन्द्र यादव, लोहिया वाहिनी के धर्मेन्द्र मिश्र की अगुवाई में निकले जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ। टीडी कालेज पहुंचकर श्री यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया जहां बाबा यादव, प्रीतम यादव, सत्यजीत यादव, शेखर यादव, संजय सोनकर, दिलीप यादव, हरिकेष सिंह, नीरज शुक्ला, नीलेश पाल, विभव सिंह, दीपक यादव, जैकी सिंह, विशाल यादव, विकास सिंह, विमल यादव, सूरज सिंह, आशीष चौबे, अबुजर जैदी, राकेश यादव, बड़े लाल यादव, अमित यादव, छोटू आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 8208808090533347190

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item