aajtaktimes

प्रत्याशियों ने जीतने के बाद चुनाव आयोग के आदेशों की उड़ायीं धज्जियां


    जौनपु। जनपद में पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त हो गयी लेकिन मतगणना के दौरान लगभग सभी विकास खण्डांे में चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ायी गयीं। इतना ही नहीं, मतगणना केन्द्रों पर भारी अव्यवस्थाएं भी रहीं। देखा गया कि विजयी प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला जबकि आयोग का सख्त निर्देश था कि कोई भी प्रत्याशी जीतने के बाद जुलूस आदि नहीं निकालेगा। बता दें कि जनपद के लगभग सभी विकास खण्ड मुख्यालय सहित स्थलों पर जो जीत रहा था, वह अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालता हुआ अपने गांव की ओर जा रहा था। विजयी प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। जनपद के सभी 21 ब्लाक मुख्यालय सहित निर्धारित स्थलों पर मतगणना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। सर्दी के इस मौसम में प्रधान पद के जीते लोग ही नहीं, बल्कि उनके समर्थक भी जुलूस निकालते देखे गये। इस चुनाव में ग्राम पंचायतों में जीते व हारे प्रत्याशियों के मध्य और उनके समर्थकों में अभी भी जंग छिड़ी हुई है। जिला प्रशासन इसके लिये सतर्क भी है लेकिन ग्राम पंचायतों में कभी भी कोई घटना हो सकती है।

Related

UP 6610716446581604393

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item