aajtaktimes

जश्ने यौमुन्नबी की तैयारी शुरू , होगा नातिया मुकाबला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी | जैदपुर बारह रबिउलअव्वल जश्ने यौमुन्नबी की तैयारियो को लेकर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रो में काफी हर्पोल्लास दिखाई दे रहा है। हुजूर स0 अ0 व0 की आमद को लेकर लोगों ने अपने घरो की साफ सफाई कर कुरानख्वानी मीलाद आदि का दौर शुरू कर घरो की छतों पर झंडा लगाकर 12 रबिउलअव्वल की लगभग पूरी तैयारी कर चुके है अंजुमनो द्वारा नात की मशकी  भी जारी है |
स्थानीय कस्बा जैदपुर सहित आस पास के क्षेत्रो में भी हुजूर स0 अ0 व0 की आमद के मौके पर लोगों द्वारा घरों को सजाकर कुरआनख्वानी मीलाद आदि के दौर पहली तारीख से शुरू हो गये है कस्बे में 12 व 13 तारीख को सजावट हेतु लोग व्यस्त दिखाई दे रहे है कही पर तकरीर तो कही पर मुकाबला कही सवाल जवाब के आयोजन के साथ सजावट भी देखने योग्य है जो पूरे इलाके में मशहूर है | जहा दूर दराज से लोग आकर प्रोग्रामो में हिस्सा लेते है । मदरसा आरफिया की जानिब से तकरीर का भी आयोजन होता है जबकि 11 तारीख को चिकना महल का मुकाबला मुशायरा भी काफी चर्चित है।
जिसमे जैदपुर तथा दूर दराज की अंजुमने हिस्सा लेकर अपने अपने कलाम पेश करती है हर गली में सजावट के साथ साथ पानी टंकी बड़ी बाज़ार, छोटा इमाम बाडा मे हुजूर स0 अ0 व0 की आमद पर तरह तरह की लाईटो सहित अनेक सजावटो का प्रदर्षन किया जाता 12 व 13 तारीख को भारी संख्या में लोगो का हुजूम पूरी रात तक चलता रहता है |

Related

UP 7539615172891985358

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item