aajtaktimes

जेसीआई का शपथ ग्रहण समारोह कल

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के नवचयनित अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी व सचिव आलोक सेठ सहित अन्य पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 23 दिसम्बर दिन बुधवार की रात साढ़े 7 बजे से नगर के उर्दू बाजार स्थित घनश्याम दास बगीचा के प्रांगण सुनिश्चित है। इस आशय की जानकारी देते हुये वर्तमान अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि उक्त समारोह के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जगदीश सोनकर एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसीआई सिनेटर संजय कपूर व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल हैं। कार्यक्रम संयोजक संजय बैंकर व सचिव संतोष अग्रहरि ने उक्त अवसर पर सम्बन्धित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

Related

UP 9054536015561748479

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item