aajtaktimes

गणित सप्ताह महोत्सव का हुआ समापन, कई बच्चों ने प्रतियोगिता में मारी बाजी

जौनपुर। महान गणितज्ञ डा. श्रीनिवास रामानुजन के 128वें जन्मदिन पर सनराइज पब्लिक स्कूल भकुरा में प्रधानाचार्य गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में गणित सप्ताह महोत्सव का समापन हुआ जो बीते 16 दिसम्बर से शुरू हुआ था। इस दौरान गणित से सम्बन्धित प्रतियोगिता हुई जिसमें रूबीक घन व मैजिक वर्ग के हल मंे सुभम मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही क्वीज प्रतियोगिता में आस्था सिंह और सुडोकू व ककुरों का सही हल कुलदीप प्रजापति सबसे कम समय में करके अव्वल आया। गणित सप्ताह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने गणित की जटिलताओं को कैसे आसानी से समझा जाय, बच्चों को गणित खेल के माध्यम से सरल तरीके से उसका डर कैसे निकाला जाय, इसका एक अद्भुत प्रयास किया जाय, पर चर्चा किया। अंतिम दिन विभिन्न वर्ग के बच्चों ने गणित के नये प्रोजेक्ट, गोल्डेन, अनुपात बनाकर दिखाया। इस अवसर पर शिक्षक अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 9111262059387813745

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item