DM के कड़े तेवर , विकास भवन का किया औचक निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/dm_27.html
गन्दगी होने पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराजगी
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को प्रातः 10ः20 बजे विकास भवन के कार्यालयों, कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया जहां विकास भवन पर कई जगहों पर गन्दगी होने पर उन्होंने नाजिर विकास भवन एवं कलेक्टेªट को सफाई कराने का दिया निर्देश। निरीक्षण के समय नेडा विभाग में 4, समाज कल्याण में 1, पशुपालन में 3, पिछड़ा वर्ग में 1, विकास विभाग में 7, मत्स्य में 2, डीआरडीए में 6, निर्वाचन में 2, सहायक निबन्धक सहकारिता में 2 मिलाकर कुल 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही पीओ नेडा व एएमआई दो अधिकारी भी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज का वेतन रोकने के साथ ही शीघ्र स्पष्टीकरण प्राप्त करके आवश्यक कार्यवाही हेतु कैम्प कार्यालय पर प्रेषित करें।