aajtaktimes

सुरेश ने खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने राम सेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय, चन्दौली द्वारा आयोजित वार्षिक खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राम सेवक यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद विधिवत् रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर छात्र, छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आधार है। हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमने अपनी प्रतिभाअेां का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है। आज हम सभी को प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत है। आधुनिक युग के इस भागदौड़ भरे जीवन में संवदेनाओं की कमी होती जा रही है जिसको हम सभी को पुनः जागृत करने की आवश्यकता है। एक दूसरे का सदैव सहयोग करते रहें, जिससे हमें आत्मिक शान्ति मिलेगी। आप सब अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति को जागृत करें तभी आप सब एक सफल इंसान बनेंगे। शिक्षा के साथ-साथ खेल हमारे जीवन में अनुशासन, सहकारी प्रयास, टीम भावना, साहस का मार्ग प्रशस्त करते हैं। खेलों के माध्यम से दोस्ती और सौहार्द तो बढ़ता ही है साथ ही शैक्षिक स्तर भी ऊँचा होता है। युवा लोगों में अतिरिक्त ऊर्जा होती है और इसे लाभ के रूप में प्रयोग करने के लिए ख्ेालों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों के माध्यम से नई-नई प्रतिभाऐं उभर कर सामने आती हैं। इन प्रतिभाओें को सजाने और संवारने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध हैं। शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा के आभाव में बच्चें गलत रास्तों पर चले जाते हैं और इनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों में नैतिकता और सामाजिकता का विकास होता है। शिक्षा के द्वारा ही इनका सही मार्गदर्शन हो सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्धक बी.एल. यादव, अध्यक्ष एसडी यादव, सचिव चन्द्रिका प्रसाद यादव, प्रचार्या अर्चना श्रीवास्तव, सुविद्या वत्स, ज्ञान सिंह यादव, कैलाश यादव, वासुदेव कुसुमाकर, शिवबालक यादव, राहुल यादव, डा रामफेर यादव, अनुज कुमार श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्रं यादव, उमेश चन्द्र यादव, श्री कृष्ण यादव, दिनेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 8337064661418825252

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item