जलसा सीरतुन्नबी में हुआ नातिया मुकाबला
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_937.html
जौनपुर | अंजुमन फैज़ाने मुस्तफा मोमिनपुरा कलीचाबाद के तत्वाधान में
नौ रबीउल अव्वल को मस्जिदे तकिया मोमिनपुरा में हर साल की तरह इस साल भी जलसा
सीरतुन्नबी मदहे सहाबा व नतिया मुशायरा का जलसा संपन्न हुआ , इस मौके पर जलालु शाह
रहमतुल्लाह अलैह की मज़ार पर चादर पोशी व गुलपोशी की गयी | जिसमे मदरसा हुसैनिया लाल दरवाज़ा के हजरत
मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने हजरत मोहम्मद साहब की सीरत पर विस्तार से प्रकाश डाला
और उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील किया , वही कारी जिया ने नतिया कलाम पढ़ कर
उपस्तिथ लोगो को सुभानअल्लाह कहने पर मजबूर कर दिया , मौलाना आरिफ , मौलाना अब्बास
ने तक़रीर फ़रमाया और सहाबा के नक़्शे कदम पर चलने की हिदायत किया , बाद तक़रीर नातिया
कलाम आकिल जौनपुरी, मोह्निस जौनपुरी, हसन जौनपुरी ने पेश किया | अंजुमन फैज़ाने
मुस्तफा कलीचाबाद , अंजुमन हैदरिया कला कलीचाबाद ने नज्मखानी का शानदार कलाम पेश
किया | इस मौके पर सरपरस्त हाफिज़ समीउल्लाह , अनवारुल हक गुड्डू कन्वीनर मरकजी
सीरत कमेटी , सुफियान अंसारी , हाफिज़ रियाज़ अहमद के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद
रहे | अंत में अंजुमन के जनरल सेक्रेट्री इसरार अंसारी ने आये हुए सभी लोगो का शुक्रिया
अदा किया |
