aajtaktimes

हौंसलाबुलंद चोरों ने मंदिर में डाला डांका

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाने से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित रामजानकी मन्दिर से राम व शिव दरबार के अलावा हनुमान मन्दिर के कमरों के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अन्दर रखी दानपेटिकाओं का ताला तोड़कर चोरों ने चढ़ावे का हजारों रूपये पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी लोगों को सोमवार को सुबह तब हुई जब रोज की भांति पुजारी रत्नाकर तिवारी मन्दिर पहुंचे। उन्होंने मन्दिर के व्यवस्थापक रमाशंकर व अनिल गुप्ता को दी जिस पर उन्होंने चोरी की लिखित सूचना पुलिस को दिया। इस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुये जांच-पड़ताल में जुट गये।

Related

UP 2876676881212717278

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item