aajtaktimes

सम्पन्न लोगों से वस्त्र लेकर ‘समर्पण’ ने गरीबों में बांटा

जौनपुर। गरीबों को ठण्ड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था समर्पण द्वारा कैम्प लगाकर कपड़ों को एकत्रित करने का कार्यक्रम में सोमवार को भी जारी रहा। बताया गया कि इस संस्था द्वारा बीते शनिवार को एकत्रित कपड़ों को आज नगर के तूतीपुर मोहल्ले की गरीब बस्ती में जाकर गरीबों में वितरित किया गया। इसके साथ ही अन्य गरीबों को देने के लिये सम्पन्न लोगों से वस्त्र एकत्रित किया गया। वस्त्र एकत्रीकरण व वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज जयसवाल के अलावा विष्णु कुमार गौड़, अमित सेतिया, सतीश वधवा, कमल वाधवा, बृजेश मौर्य, संतोष पाण्डेय, अरविन्द जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 68995273775361976

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item