aajtaktimes

तीन दिवसीय श्री माता शीतला महायज्ञ 108 कुण्डीय 19 फरवरी से

जौनपुर। दिव्य चेतना केन्द्र के जनपद इकाई की बैठक कार्यक्रम अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता के जहांगीराबाद स्थित आवास पर हुई जहां आगामी 19, 20, 21 फरवरी को 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त श्री माता शीतला महायज्ञ पर चर्चा हुई। उक्त आयोजन अग्रसेनपुरम् कमला टाकीज पेट्रोल टंकी के पीछे होगा जिसके तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर श्री गुप्त ने बताया कि यह पुनीत यज्ञ श्री राज राजेश्वरी माता बगलामुखी सिद्ध शक्तिपीठ मुम्बई के संस्थापक परमपूज्य गुरूदेव स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज द्वारा वर्णित होगा। यज्ञ से नगरवासियों को अपने भाग्य जागृति करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के एक दिन पहले यानी 18 फरवरी को भव्य कलशयात्रा कोतवाली स्थित हनुमान मन्दिर से दिन में 1 बजे निकाली जायेगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये यज्ञस्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी। श्री गुरू दिव्य चेतनानन्द जी ने बताया कि मां शीतला महायज्ञ जनपद के लिये विकास की गंगा अवतरित करने का कार्य करेगा। बैठक में रमेश सिंह, मेवा लाल यादव, निखिलेश सिंह, संतोष सोंथालिया, राजेन्द्र अग्रहरि, रविन्द्र अग्रहरि, विजय अग्रहरि, महेन्द्र सोनकर, विजय गुप्ता, आनन्द अग्रहरि, प्रदीप सिंह, राना, रवि सिंह, पारितोष अग्रहरि, मुन्ना लाल गुप्ता, राम सनेही गुप्ता मौजूद रहे।

Related

UP 3455398865293910075

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item