aajtaktimes

युवा सुधार संस्था ने 35वें वार्षिकोत्सव पर कई हस्तियों को किया सम्मानित

जौनपुर। यमदग्निपुरम् युवा सुधार संस्था का 35वां वार्षिकोत्सव नगर पालिका के मैदान पर सम्पन्न हुआ जिसकी मुख्य अतिथि हीरावती देवी ब्लाक प्रमुख बरसठी व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन रहे। संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित से शुरू कार्यक्रम में गीत व नृत्य का प्रतियोगी समारोह हुआ। तत्पश्चात् अतिथियों ने 35 गरीब विधवाओं को साड़ी दिया जिसके बाद कांग्रेसी राज कपूर श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, प्रबंधक सुभाष चन्द्र लाल, प्रदीप श्रीवास्तव, पत्रकार संजय अष्ठाना, क्रिकेटर राज श्रीवास्तव, व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल, गायक पंकज सिन्हा, शैली गगन, भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, प्रधान सुनीता सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था राकेश श्रीवास्तव एवं संचालन संस्थापक बाबाधर्मपुत्र अशोक ने किया। इस अवसर पर डा. शमीम अहमद, रितेश सिंह, सर्वेश सिंह, नमिता श्रीवास्तव, सविता अंशुमान, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संतोष कुमार लाल, विजय जयहिन्द, सरोज कुमार, सूरज सिंह, प्रेम यादव, अंकुर, अजय देवगन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 5769483097371907953

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item