aajtaktimes

गज़ब - जौनपुर में फिर आया चीता, डेरवा रामपुर में दहशत

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर डेरवा गाँव में एक बार फिर तेंदुए के गाँव में घुस आने की खबर से लोग दहशत में है| मौके पे पहुचे वन अधिकारियो की माने तो खेतो में मिले पंजो के निशान व मोर के शिकार को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है की मादा  तेंदुआ इलाके में मौजूद है | गौरतलब है की दो दिन पूर्व यहाँ पर एक तेंदुए को वन अधिकारियो ने बड़ी मुस्किल से अपने कब्जे में लिया था जिसमे तीन ग्रामीण भी घायल हुए थे |

जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर रामपुर डेरवा गाँव में घर में घुसे तेंदुए को भले ही वन विभाग की टीम पकड़ कर साथ ले गई लेकिन गाँव वालो में अभी भी तेंदुए का खौफ बना हुआ है | तेंदुए का खौफ इतना है की गाँव वाले एक साथ लाठी डंडा और हाथो में बन्दुक लिए खेतो में घूमते नजर आ रहे है | बीती रात खेत में मृत पड़े मोर के शव को देख कर लोगो का भय और बढ़ गया | गाँव वालो ने इसकी सुचना वन विभाग को दी | सुचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और पेड़ो पर और खेत में बने तेंदुए के पंजे के निशान का निरिक्षण किया | निरिक्षण के बाद वन विभाग के दरोगा ने जो बताया उसे सुनकर सभी के नीद उड़ गई | वन दरोगा ने बताया की इन निशानों को देख कर लगता है की मादा तेंदुआ यहाँ मौजूद है |
वन विभाग के लोगो द्वारा मादा तेंदुआ होने की बात कहे जाने के बाद गाँव वालो के रातो की नीद उड़ गई है |ग्राम प्रधान सुनील मौर्या व समाजसेवी विवेक कुमार मौर्य ने बताया की  लोगो को इस बात का डर है की छोटे छोटे बच्चे घरो के बाहर रहते है कही तेंदुआ उनके उपर हमला न कर दे इस लिए गाँव वाले एक जुट होकर साथ में हथियार लेकर खेतो में तेंदुए की तलाश करने में जुटे है |
जिस तरह से तीन दिन पूर्व एक तेंदुए ने तीन लोगो को घायल कर मकान में घुस कर 24 घंटे तक अपना आतंक फैलाये रखा उसके बाद पेड़ो और खेतो में मिले तेंदुए के पैर के निशान और मृत पड़े मोर के शरीर ने लोगो की नीद उड़ा दी है | खेतो में मिले पंजे के निशान पकडे गए तेंदुए के थे या कोई और तेंदुआ मौजूद है ये रहस्य अभी बना हुआ है |

Related

World 7074323100659717850

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item