aajtaktimes

"हमारा जौनपुर डॉट कॉम " कर रहा अपने पांच वर्ष पूरे |




वतन से मुहब्बत  और  सोशल मीडिया  जब दोनों मिल जाएँ तो "हमारा जौनपुर डॉट कॉम  " जौनपुर सिटी डॉट इन " और "जौनपुर अज़ादारी डॉट कॉम" जैसे वेब पोर्टल का जन्म हुआ करता है |

आज से पांच वर्ष पहले जब मैं अंतरजाल की रहस्यमयी ,ताक़तवर दुनिया और मीडिया की ताक़त को समझने लगा था तो मैंने सोंचा क्यूँ ना अपने वतन जौनपुर के लिए कुछ किया जाय जिस से जौनपुर जिसे शिराज़ ऐ हिन्द कहा जाता है उसे विश्व में वो स्थान हासिल हो सके जो उसे मिलना चाहिए था और जौनपुर वासियों की प्रतिभाओं को विश्व के सामने लाया जा सके |

मैंने २०१० में जौनपुर को आगे लाने के लिए तीन वेब पोर्टल बनाए "हमारा जौनपुर डॉट कॉम  " जौनपुर सिटी डॉट इन " और "जौनपुर अज़ादारी डॉट कॉम" बनाय और केवल इतना ही नहीं जौनपुर में मीडिया से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को भी इस सोशल मीडिया की ताक़त से पहचान करवाई और उन्हें मैदान में उतारा जिनमे से कुछ बहुत कामयाबी के साथ आगे बढ़ रहे हैं |


आज हमारे इन वेबपोर्टल पे आने वालों की संख्या एक दिन में ही पूरे विश्व से सोलह से बीस हज़ार हो जाया करती है जिस से आप सभी समझ सकते हैं की इसकी आवाज़ कितनी दूर तक पहुँच रही है |

मेरी पूरी कोशिश रहती है की इन  जौनपुर से जुड़े वेब पोर्टल द्वारा  यहाँ का इतिहास यहाँ के लोगों की समस्याएं ,यहाँ की प्रतिभाओं  को पूरी दुनिया तक पहुंचा सकूँ |


यह भी सच है की पांच साल का यह कामयाब सफ़र पाठको सहयोगियों और शुभचिंतको के बिना संभव नहीं था |आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद इस आशा के साथ की आप का सहयोग आगे भी बना रहेगा क्यूँ की ये  मेरे वेबपोर्टल नहीं बल्कि हम सबका "हमारा जौनपुर " है |


 Admin and Owner
S.M.Masoom
Cont:9452060283

Related

news 669045011301842948

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item