aajtaktimes

DGP के कड़े तेवर , कानून से खिलवाड़ करने वालो से सख्ती से निपटे पुलिस

जौनपुर । प्रदेश के डीजीपी जगमोहन यादव ने आज जौनपुर स्थित मुगरा  बादशाहपुर थाने के माडल थाना बनाये जाने का शिलान्याश किया | इस अवसर पर डीजीपी के साथ जिलाधिकारी जौनपुर , आईजी जोन वाराणसी और डी आईजी वाराणसी सहित एस पी जौनपुर और कई थानों की पुलिस मौजूद रही | ये प्रदेश का पहला माडल थाना होगा जहा हर सुविधाए उपलब्ध होगी जिसकी कुल लागत लगभग साढ़े चार करोड़ रूपये है | डीजीपी ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहाकि अयोध्या एक अहम मुद्दा है और जो भी लोग वहा कानून ब्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उनसे पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार है | प्रदेश में आई एस आई एस के पकड़े गये नव युवको के सवाल पर उन्होंने कहाकि ये देश का सबसे बड़ा खतरा है और इसके लिए यूपी पुलिस की भी सारी ख़ुफ़िया एजेंसिया लगी हुई है ऐसे हर नवयुवक पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है ।

Related

UP 2628898789428081491

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item