कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन कर फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_198.html
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को कलेक्टेªट परिसर में धरना दिया गया जिसके पहले जिला कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुये जहां से गांधी तिराहा, अम्बेडकर तिराहा होते हुये सभी कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में कलेक्टेªट पहुंचे। यहां जुलूस सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी जिसकी अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि देश इस समय संकीर्ण विचारधारा के हाथों अपनी उदारवादी छवि खोता जा रहा है। इसके पहले कांग्रेसियों ने कलेक्टेªट तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी किया। धरनासभा का संचालन शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर ने किया। इस अवसर पर प्रो. देवेश उपाध्याय, छोटे लाल यादव, राजनाथ राम, डा. राकेश उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, इन्द्रसेन श्रीवास्तव, दाताराम त्रिपाठी, बालकृष्ण दूबे, शार्दुल सम्राट, शालिनी सिंह, डा. लुकमान, कमला प्रसाद तिवारी, राकेश मिश्र, इन्द्रजीत गौतम, बबलू गुप्त, सतीश यादव, विशाल सिंह, सुशील सोनकर, दयासागर राय, उस्मान अली, जब्बार अली, नन्हे अंसारी, शकुंतला शुक्ला, लाल प्रकाश पाल, श्याम बली यादव सहित सैकड़ांे कांग्रेसी मौजूद रहे।
