aajtaktimes

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिलायी गयी गोपनीयता की शपथ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज सभी विकास खण्डों में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर ग्राम प्रधानों के साथ उनके प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा। शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में उत्सुकता और जिज्ञासा चेहरे से साफ झलक रही थी। उनकी मुस्कुराहट और सादगीपूर्ण उनका अंदाज आज कुछ बयान कर रहा था। ऐसे में लगभग सभी ग्राम प्रधानों का अपनी पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर जागरुकता उनके बातचीत से साफ झलक रही थी। कोई कह रहा था कि इस बार ग्राम पंचायत को स्वच्छता के साथ-साथ विकास के पथ पर ले जायेंगे। तो कोई अपने क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के साथ-साथ आपसी विवाद को सुलझाने का भी प्रयास करने की बात कर रहे हैं। सभी तहसीलों के 15 विकास खण्डों में शांतिपूर्ण ढंग से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बंकी, देवा, फतेहपुर, कुर्सी, सूरतगंज, रामनगर, पूरेडलई, बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर, मसौली, हरख, त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़ सहित अन्य विकासखण्डों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 

Related

UP 6913558062738032491

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item