सदर विधायक ने ग्राम प्रधानों को दिया विकास का मंत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_147.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी में सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव की मौजूदगी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। इस मौके पर सदर विधायक ने सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्राम पंचायत के विकास से ही देश का विकास सम्भव है। आज इस मौके पर इस बात की भी शपथ लेनी है कि हम अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध एवं विकासशील पंचायत बनायेंगे। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों और मजलूमों के साथ हमेशा खड़ी है। सपा का यह नारा है कि ग्राम्य विकास की जो योजनाएं है वह अन्तिम लाभान्वित व्यक्ति तक पहुंचायी जाये। जिसकों लेकर सपा सरकार ने ग्रामीण स्तर पर कई बड़े अहम कार्य किये। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी, उमाकांत यादव, संजय मिश्रा, कुंवर ज्ञान सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

