अलग-अलग सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_919.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में चार युवको की मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महंगूपुर निवासी दो चचेरे भाई हंसराज (20) पुत्र आशाराम, गौतम (18) पुत्र खुशीराम व गांव के ही करन वर्मा (15) पुत्र जगत नारायन किसी काम से बीते शुक्रवार की दोपरह बाइक से थाना टिकैतनगर के ग्राम तिवारी पुरवा अपने किसी मित्र से मिलने गये थे। मित्र से मिलकर देर शाम वापस लगभग 8 बजे आते समय गोण्डा-बाहराईच मार्ग पर स्थित ग्राम कटियार के पास देर शाम खड़ी ट्रक में बाइक सवार जा घुसे। जिसमे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम बैरिया निवासी जगदीश प्रसाद (35) पुत्र सहजराम रावत बीते शुक्रवार की देर शाम अपनी बहन को बाइक ससुराल छोड़ने भानमऊ गया हुआ था। बहन को छोड़ वापस आते समय सादुल्लापुर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे जगदीश गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन घायल कों नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जगदीश का एक चार वर्षीय मासूम पुत्र सुधाकर है। जिसके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

