कांग्रेसियों ने PM नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/pm_19.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड मामला भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओछी मानसिकता की देन हैं। कांग्रेसजन भाजपा और उनके नेताओं की हर साजिश का पर्दाफाश करके हकीकत से मुल्क की आवाम को अवगत करायेंगे, कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसजन अदालत का सम्मान करते हैं, और उसके आदेशों निर्देशों का पालन करेंगे। उक्त उद्गार आज नगर के छाया चौराहे पर नेशनल हेराल्ड मामले में आक्रोशित कांग्रेसजनो को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंकने से पूर्व सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने व्यक्त किया। नगर के छाया चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वालो में मुख्य रूप से छोटेलाल चौरसिया, अमरनाथ मिश्रा, इरफान कुरैशी, सुनीता निषाद्, दीपक सिंह, सरजू शर्मा, सै. सुहेल अहमद, महबूब किदवई, ज्ञानेश शुक्ला, सिकन्दर अब्बास रिजवी, संजय शुक्ला, कमल भल्ला, प्रेमनारायण, वीरेन्द्र प्रताप, गुलफाम कुरैशी, मुइनुद्दीन अंसारी, मो. इजहार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

