aajtaktimes

दो माह से अंधेरे में डूबे गांव


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विद्युत कर्मियों की खाऊ-कमाऊ नीति के चलते  तराई क्षेत्र के गांव अंधेरे में डूबे हुए है। जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिये ग्रामीणों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि रामसनेहीघाट तहसील के पूरेडलई विकास खण्ड में दुल्हिनपुरवा मजरे फतापुरकला गांव में दो माह पहले ही 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था। तेल बह जाने की शिकायत पर विद्युत कर्मियों ने संज्ञान नही लिया जिसके चलते ट्रांसफार्मर जल गया। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि विद्युत कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के लिये गांव वालो से रुपयों की मांग कर रहे है। श्री इस्माइल ने जनहित में ट्रांसफार्मर बदले जाने की गुहार लगायी है।

Related

UP 1149875976669770822

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item