aajtaktimes

जेबीएस कालेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्व. जगन्नाथ बक्श सिंह की 21 पुण्यतिथि पर क्रीडा भारती अवध प्रान्त के सहयोग से जेबीएसपीजी कालेज के प्रागंण में जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अवध विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. जीआरसी जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्री जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि खेल से सामाजिक सौहार्द का स्वस्थ्य वातावरण तैयार होता है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित जेबीएस कालेज सराहना का पात्र है जो ग्रामीण प्रतिभाओं को एक अवसर पर प्रदान कर रहा है। कालेज के संस्थापक अंगद सिंह को खेल के प्रति सर्मपण के लिए विशेष धन्यवाद दिया। और खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। आयोजित खेलो में दौड़ 400 मी. (महिला वर्ग) में गुड़िया देवी जेबीएस महाविद्यालय प्रथम रहीं जबकि दूसरे स्थान पर शारदा यादव जेबीएस महाविद्यालय और तीसरे स्थान पर कोमल दल थम्भन इण्टर कालेज रहीं। 400 मी. (पुरूष वर्ग) में अंकित सिंह कोटवाधाम विद्यापीठ इण्टर कालेज प्रथम रहे और इसी विद्यालय के आशीष वर्मा दूसरे स्थान पर रहे तथा सतीश रावत तीसरे स्थान पर रहे, विद्यालय प्रांगण में महिला कबड्डी मैच बहुत रोमांचक रहा जिसमे पहले मैच में दल थम्भन इण्टर कालेज की टीम ने बाबा हरि शंकर दास की टीम को मात दी दूसरे क्वाली फाइंग मैच में जेबीएसपीजी कालेज की टीम ने बाबा हरिशंकर दास की टीम को भारी अन्तर से मात दी महिला कबड्डी का फाइनल मैच जेबीएसपीजी कालेज और दल थम्भन इण्टर कालेज के मध्य हुआ जिसमें जेबीएस कालेज की टीम विजयी घोषित हुई रोमांचक मैच के दौर में कबडडी पुरूष वर्ग ने काफी उत्साह दिखाया इस मैच मंे बाबा हरिशंकर दास इण्टर कालेज की टीम ने दल थम्भन इण्टर कालेज की टीम को भारी अन्तर से मात दे दी, महाविद्यालय के मुख्य प्रांगण मेें क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जेबीएसपीजी कालेज की टीम विजयी घोषित हुई। खेलो के इस महा समर मेें सम्पूर्ण प्रांगण में दर्शक, छात्र/छात्रायें सभी बहुत उत्साहित रहेे और मैदान खचा खच भरा रहा। विभिन्न विद्यालयो से आये सभी खिलाडियों के लिए महाविद्यालय प्रबन्ध तन्त्र द्वारा भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। इस अवसर पर प्रो. एचपी पाण्डेय, अस्थाना, निदेशिका पूनम सिंह, अक्षय सिंह, डीन हरीश सिंह, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Related

UP 3828396766523847440

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item