डग्गामार वाहनों को मिल रहा आरटीओ का सहयोग
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_384.html
अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। पुलिस व आरटीओ विभाग की मिली भगत के चलते इन दिनों जनपद में डग्गामार वाहनों की बाढ़ सी आ गयी है। जो प्रतिदिन सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। गौरतलब है कि रामनगर, बदोसरायं, टिकैतनगर, दरियाबाद,रामनगर से बाराबंकी, सफदरगंज, क्षेत्र समेत पूरे जनपद में इन दिनों पुलिस व आर. टी. ओ. विभाग के रहमें करम पर डग्गामार वाहनों की पौ बारह हो चुकी है। वे जितनी सवारियां अपने टैम्पों, टाटा मैजिक, टैक्सी आदि चौपहिया वाहनों के अन्दर भरते हैं उतनी ही सवारियां गाड़ी के बाहर दोनों तरफ गेटांे व पीछे केरियल पर लटका करके अपने वाहनों में स्वयं आड़ा व तिरछा बैठ करके फर्राटा भरते हुए पुलिस की नाक के नीचे से निकल जाते हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी रह जाती है। जब इस संवाददाता ने एक टैक्सी चालक से कहा कि इस तरह से अपने वाहनों में भूसे की तरह सवारियां क्यों भरते हो जिससे दम घुट रहा है। तो उसने दो टूक जवाब दिया कि हम ऐसा न करें तो क्या करें? क्योंकि इसी में से ही हमें रास्ते में पड़ने वाले थानों और आर. टी. ओ. को भी समझना पड़ता है। अब सवाल यह उठता है कि जब विभाग ही इस गोरखधन्धे को बढ़ावा दे रहा है। तो फिर कैसे लगेगा अंकुश इसका उत्तर किसी के पास नही है।

