aajtaktimes

DM के कड़े तेवर ,शासकीय वाहन से लखनऊ गए तो होगी कार्यवाही


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शासकीय वाहन से लखनऊ जाने वाले अधिकारी चिन्हित कर लिये गये है। इन अधिकारियों में जिले स्तर के अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी से लेकर डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल है। इन अधिकारियों के विरूद्ध जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इन अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिये गये है और इनके विरूद्ध निलम्बन की भी संस्तुति की जा रही है। दरअसल जिलाधिकारी ने ऐसे अधिकारियों को कई बार सचेत किया था। उन्होने निर्देश दिये थे कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय छोड़कर न जाये, लेकिन आये दिन यह प्रकाश में आता रहा कि जिले के कुछ अधिकारी लखनऊ आने जाने में सरकारी वाहनों का इस्तेमाल करते है। उनका यह कार्य निदंनीय और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे अधिकारी अब किसी भी हालत में बक्शे नहीं जायेंगे। जिलाधिकारी ने आज स्वयं पाया कि कुछ अधिकारी सरकारी वाहन से लखनऊ से बाराबंकी आ रहे थे। उन्होने ऐसे अधिकारियों को स्वयं चिन्हित किया। उनके द्वारा ऐसे अधिकारियों की इस अनुशासनहीनता का काफी गम्भीर संज्ञान लिया गया। अधिकारियों के इस तरह के अनुशासनहीन आचरण से न केवल शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है बल्कि शासकीय वाहन से आने जाने के कारण शासकीय धन का दुरूपयोग भी हो रहा है। ऐसे अधिकारियों का यह आचरण शासकीय धन का गबन किये जाने के समान है और निलम्बन के आधार का पर्याप्त कारण बनता है। अधिकारियों के ऐसे आचरण से नाराज जिलाधिकारी द्वारा इन पर नजर रखने के लिए प्रभावी रणनीति बना ली गयी है। जिसके तहत एलआईयू को भी ऐसे अधिकारियों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर ऐसे अधिकारिेयों की वाहनों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करायी जा सकती है। आगे से सरकारी वाहन से लखनऊ जाने वाले अधिकारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हर हाल में उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई होगी।

Related

UP 8840203380560407763

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item