25 दिसम्बर को आ सकता है विनाशकारी भूकंप , पूरी दुनिया पर खतरा !
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/25.html
वैज्ञानिको ने दावा किया है कि जिस छुद्रग्रह 2003 एसडी220पर उन्होंने नजर रखी थी, वो अब पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। और इसकी ताकत उस अनुमान से कहीं ज्यादा होगी, जो अबतक लगाया जा रहा था। ये छुद्रग्रह उन 17 ग्रहों में से एक है, जिनपर नासा के वैज्ञानिक करीबी नजर रखे हुए हैं। नासा की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने साल 2015 में 294 घंटों तक तमाम तकनीकी जोर लगाया। और रेडार इमेजिंग जैसे सिस्टम से भी काफी काम किया और तब जाकर ये निष्कर्ष निकला है।
नासा ने कहा कि हम रेडार की तैनाती कर चुके हैं, जो पृथ्वी की रक्षा के लिए हमें पहले ही सूचित कर देगा। वैसे माना ये भी जा रहा है कि ये छुद्रग्रह अपनी राह बदल चुका है। और अब पृथ्वी से 6.7 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा। पर इसमें इतनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति है कि ये पृथ्वी को प्रभावित करेगा। ऐसे में दोनों ही मामलों में 25 दिसंबर को पृथ्वी पर बड़ी हलचल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

