नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल को बेल या जेल?
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_670.html
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोर्ट के सामने पेश होंगी। केस को लेकर सवाल पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा- हां मैं कल कोर्ट जाऊंगी। बता दें कि 19 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होना है।
नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को सोनिया गांधी से सवाल पूछे जाने पर कहा- हां मैं कल कोर्ट जाऊंगी। हालांकि कि सोनिया ने बेल बॉन्ड के सवाल पर चुप्पी साध ली। बता दें कि उन्होंने अभी तक बेल बॉन्ड नहीं भरा है। हाल ही में चर्चा थी कि सोनिया और राहुल इस मामले में बेल बॉन्ड नहीं भरेंगे।
जेल जा सकते हैं सोनिया-राहुल
कयास लगाए जा रहे हैं कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी जमानत लेने की कोशिश नहां करें और हिरासत में जाना पसंद करें ताकि इस मुद्दे पर राजनीतिक रंग दिया जा सके। कहा जा रहा है कि इसी चलते उन्होंने अभी तक बेल बॉन्ड नहीं भरा है।
क्या है बेल बॉन्ड की प्रक्रिया?
न्यायिक प्रक्रिया के तहत जब किसी आरोपी को समन किया जाता है तो उसे कोर्ट के सामने पेश होना होता है। इस स्थिति में वह कोर्ट जाकर जमानत की मांग करता है जिसे अदालत मंजूर कर सकती है या अन्यथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया जाता है। अगर आरोपी जमानत के लिए आवेदन नहीं करता है तो अदालत उसे न्यायिक हिरासत में ले सकती है।
इंदिरा गांधी की 'बहू' हूं, किसी से नहीं डरती'
अटकलों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष इस मुद्दे पर अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। हाल में ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कह चुकी हैं कि, वह इंदिरा गांधी की 'बहू' हैं, और किसी से नहीं डरतीं... दरअसल, वर्ष 1975 में इमरजेंसी लगाने के बाद 1977 में सरकार बदलने पर इंदिरा गांधी भी जेल गई थीं।
क्या है नेशनल हेराल्ड केस?
नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने 1938 में की थी। 2008 में यह अखबार समाचार पत्र बंद हो गया। अखबार बंद होने के बाद 'यंग इंडियन' नाम की एक निजी कंपनी ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति का अधिग्रहण कर लिया। इस कंपनी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बतौर निदेशक हैं। सोनिया गांधी और राहुल के यंग इंडिया कंपनी में 76 फीसदी शेयर हैं। मामला सामने आऩे के बाद बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी इस मामले को विश्वासघात और गंभीर घोटाले का आरोप लगाते हुए मामले को कोर्ट में ले गए थे।