aajtaktimes

विशेष विद्यालय के विशेष बच्चों ने किया रंगारंग कार्यक्रम

लायंस क्लब ‘सूरज’ ने विकलांग बच्चों को किया पुरस्कृत
जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के बाबत रचना विशेष विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां लायन्स क्लब सूरज के अध्यक्ष संतोष मौर्य मुख्य अतिथि व ईश्वरचन्द मोदनवाल एवं त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहते हुये विद्यालय को साधुवाद दिया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। इस दौरान लायन्स क्लब सूरज ने विकलांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें पुरस्कार दिया। तत्पश्चात् बच्चों ने नृत्य, स्वागत गान, नाटक प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में राजा सिंह, कृष्णा सिंह, डाली, आदित्य, कामना, रीता, मोनिका, रंजना, वैशाली, जुनैदा रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सुनील गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुशील स्वामी, राजेन्द्र खत्री, संतोष साहू, विक्की साहू, विद्यालय के प्रवक्ता डा. संतोष सिंह, ब्रजराज सिंह, अम्बे देवी, धमेन्द्र, अरविन्द कुमार, सचिन यादव, गुलाम अब्बास जैदी, रूख्सार, रवि रंजन, जितेन्द्र, दामिनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रबन्धक नसीम अख्तर ने समस्त अतिथियों के आभार जताया।

Related

UP 6868843745445939817

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item