छात्रों को पाबन्द किये जाने की जांच की जाय
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_861.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में चुनाव के नाम पर ग्रामीणों को अनायास परेशान किया जा रहा है। ग्रामसभा लखनेपुर बेसहूपुर प्रधानी के चुनाव के दौरान थानाध्यक्ष खुटहन प्रमोद यादव ने दबाव में आकर बाहर रहने वालों एवं छात्रों को लाल कार्ड देकर 107/16 की धाराओं में निरूद्ध कर दिया जबकि मतदाता सूची में इन लोगों का नाम भी नहीं है। इसको लेकर ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञात हो कि थानाध्यक्ष प्रमोद यादव की खुटहन थाने के पैराडीह गांव में रिश्तेदारी है जिससे वे मनमानी कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने खुटहन पुलिस की इस मनमानी पर रोष जताते हुये छात्रों को पाबन्द किये जाने की निन्दा कर जांच करने की मांग की है।

