राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_245.html
जौनपुर।
बलजोर राम प्रजापति-शहजोर राम प्रजापति स्मृति समाज सेवा संस्था द्वारा
संचालित श्रमन ग्रुप द्वारा सोमवार को उर्दू बाजार स्थित श्रमन कान्वेंट
स्कूल में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता सम्मेलन
का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता आदित्य प्रकाश एडवोकेट ने किया। इस मौके पर
उपस्थित वक्ताओं ने देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं एवं ऊर्जा के सीमित
संसाधनों को देखते हुये उपस्थित सभी लोगों से देशहित में ऊर्जा बचाने हेतु
उपाय करने पर जोर दिया। इस अवसर पर डा. रवि प्रकाश, डा. मंगल प्रकाश, इं.
नितान्त सौभाग्य, मोहम्मद यासीन, मो. सैफ, नीरज जायसवाल, एजाज अहमद, तबरेज,
कन्हैया सोनी, खुर्शीद, शालू, शिखा, शाहीन, अजय मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

