aajtaktimes

विज्ञान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जौनपुर। नगर के इंग्लिश क्लब के पास स्थित प्रज्ञा एकेडमी में सोमवार को विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि राज कालेज के प्राणी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. आलोक मिश्र रहे। मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने बच्चों को विज्ञान के महत्व को विस्तार से समझाया तो अध्यक्षता करते हुये पत्रकार अजय पाण्डेय ने अध्यात्म को विज्ञान से बताया। साथ ही डायरेक्टर अमित पाण्डेय ने विज्ञान को जीवन का सार बताते हुये सही और गलत उपयोग से फायदा और नुकसान गिनाया। अन्त में प्रधानाचार्य संजीव यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये विज्ञान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कक्षा के छात्र रोहित, समर, अमित, विष्णु और कक्षा 6 की प्रिया व शैलजा यादव को सर्वश्रेष्ठ बताया गया। इस अवसर पर तमाम शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related

UP 6746336768454706947

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item