aajtaktimes

डा. अवधराज का पूरा जीवन समाज के लिये रहा समर्पितः स्वामी प्रसाद मौर्य

नेता प्रतिपक्ष ने चिकित्सक स्व. मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
बसपा नेता ने पत्रकारों से कहा- अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी हमारी पार्टी
जौनपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि डा. अवधराज मौर्य का पूरा जीवन समाज के लिये समर्पित रहा है। वह गरीबों व पिछड़ों के लिये सदैव संघर्ष करते थे। उक्त बातें श्री मौर्य खेतासराय बाजार में स्थित जेडी कान्वेंट स्कूल के संस्थापक डा. अवधराज मौर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पर आयोजित एक सादे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि पेशे से चिकित्सक डा. मौर्य ने विद्यालय की स्थापना की जो आज अद्वितीय है। यहां बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है। यहां के बच्चे देश में अलग स्थान बनायें। मेरी ओर से विद्यालय को हरसंभव मदद मिलेगा। इस दौरान मौजूद पत्रकारों द्वारा किये गये एक सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष श्री मौर्य ने प्रदेश की सपा व केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि सिर्फ जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है जबकि विकास कार्य ठप है। उत्तर प्रदेश में अपराध का बोलबाला चरम पर है। आगामी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। किसी भी राजनीतिक दल से कोई समझौता नहीं होगा। इसके पहले बसपा नेता श्री मौर्य के अलावा जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम, कोआर्डिनेटर रामचन्द्र गौतम, राजेन्द्र राजभर सहित अन्य लोगों ने स्व. मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर डा. चन्द्रजीत मौर्य, पत्रकार इन्द्रजीत मौर्य, डा. शिवदत्त मौर्य, प्रधानाचार्या गीता मौर्या, मोनू चौरसिया, राकेश राजभर, दीनानाथ राजभर, डा. लल्लन मौर्य, कृष्ण दत्त मौर्य, बृजेश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 5350486794847564509

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item