जीएसटी कर प्रणाली कानून को लागू नहीं होने दिया जायेगाः संदीप बंसल
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_834.html
जनपद आगमन पर श्रवण जायसवाल सहित तमाम व्यापारियों ने किया स्वागत
जौनपुर। व्यापारियों को बिना विश्वास में लिये एवं उसकी सहमति के बिना केन्द्र सरकार द्वारा लाया जा रहा जीएसटी कर प्रणाली कानून को किसी भी दशा में लागू नहीं होने दिया जायेगा। यदि केन्द्र सरकार अपनी हठधर्मिता से इसे लागू करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त बातें लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन (डाक बंगला) में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संदीप बंसल ने पत्रकारांे से वार्ता करते हुये कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में यदि यह कानून थोपा जाता है तो व्यापारी तो पीड़ित होगा। साथ ही उपभोक्ताओं पर भी भारी महंगाई की मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिये कि इसे लागू करने के पहले व्यापारियों से वार्ता करें। उनकी आपत्तियों एवं सुझाव पर विचार हो, इसके बाद लागू किया जाय। उन्होंने कहा कि जीएसटी कानून को प्रदेश में लागू किये जाने के सम्बन्ध में हमारी वार्ता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुई जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि बिना व्यापारियों से वार्ता किये एवं उन्हें विश्वास में लिये हम इसे लागू नहीं होने देंगे। इसके पहले जिला मुख्यालय में आगमन होने पर नगर के लाइन बाजार चौराहे पर उपस्थित सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर श्री बंसल का जोरदार स्वागत किया। यहां से वे सीधे डाक बंगले गये जहां पतंग विक्रेता संघ की मांगों को सुनकर आश्वासन दिया। साथ ही व्यापारी नेता अशोक साहू की समस्या पर आरक्षी अधीक्षक से वार्ता कर उनकी समस्या को हल करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, प्रदीप सिंह, अनवारूल हक, सुनील चौरसिया, सुरेन्द्र जायसवाल, जावेद अजीम, संजय केडिया, आलोक सेठ, पवन जायसवाल, मो. दानिश, सिराजुद्दीन बंटी, विष्णु सेठ, हेम सिंह, नीतिन सेठ, नुरूद्दीन, फखरे आलम, शिव कुमार साहू, राहुल सेठ, कृष्ण कुमार यादव, राजेश यादव के अलावा व्यार मण्डल के तमाम पदाधिकारी वव्यापारी मौजूद रहे।