aajtaktimes

पढ़े : हाथी को नम आँखों से लोगो ने दी बिदायी

जौनपुर में एक शादी समारोह में डीजे पर गाने की धून में एक हाथी इतना भड़क गया की उसने सिंगारामाऊ बाजार में जम कर उत्पात मचाया और कई दुकानों में तोड़ फोड़ कर भारी नुकसान किया | इस दौरान लखनऊ - वाराणसी राष्ट्रिय राज्य मार्ग भी कुछ देर के लिए जाम रहा | हलाकि हाथी को काबू में करने के लिए लोगो ने उसपर पत्थर ,लाठी और बरछी से प्रहार किया जिसके चलते हाथी बेहोश हो गया और उसे बेडियो में जकड कर बाधा गया |हाथी को काबू में करने के लिए किये गए वार से हाथी इतना घायल हो गया की बुधवार को रात में हाथी उठकर पास में ही एक सूखे तालाब में जाकर लेट गया वही  हाथी ने दम तोड़ दिया | मौत की खबर सुनकर वहा भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े | आज सुबह जे सी बी से हाथी की कब्र खोदी गयी | जिसके बाद लोगो ने नम आँखों से हाथी को अंतिम विदाई दी | हाथी को दफन करते समय सभी की आँखों से आंसू निकल रहे थे | हाथी के मालिक राम आधार पाण्डेय अपने परिजनों के साथ मौजूद रहे | 

Related

UP 1436236989063249651

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item