aajtaktimes

मजलिस : इस्लाम धर्म में ज़ालीमो का स्थान नहीं - मौलाना सफ़दर ज़ैदी

जौनपुर । पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की वफ़ात और उनके नवासे हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में चितरसारी मोहल्ला में गुलज़ार हुसैन द्वारा क़दीमी मजलिसे अज़ा आयोजित की गयी । जिसमे शिराजेहिंद के विख्यात शायरो ने भाग लिया । इस मौके पर मजलिस को ख़िताब करते हुए विख्यात मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा की अगर हम हज़रत मोहम्मद साहब के बताये हुए रास्ते पर अमल करे तो कभी गुमराह नहीं हो सकते । हज़रत मोहम्मद साहब ने हमेशा अमन और सलामती का पैगाम दिया है । इस्लाम धर्म में ज़ालीमो का कोई स्थान नहीं है । उन्होंने लोगो का आह्वान किया की अपने समाज के साथ साथ सभी वर्गों को शिक्षित करे और समाज में फैली बुराइयो को ख़त्म करे , तभी हम हज़रत मोहम्मद साहब के सपनो को साकार कर पायेगे । अंत में मौलाना ने मसाएब के दौरान पैग़म्बरे इस्लाम की वफ़ात और इमाम हसन की शहादत बयान किया तो लोग दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे । मजलिस के बाद अंजुमन हैदरिया आलम खा ने नौहा व मातम किया । इस मौके पर कैसर रज़ा, गुलशन , शहंशाह हुसैन , सलमान रज़ा , इरफ़ान रज़ा , कम्पू  आदि के साथ हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद रहे ।

Related

UP 3122557374492685272

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item