aajtaktimes

हाथियों के स्पर्म से बड़े होते हैं चूहों के स्पर्म!

लंदन। कहां हाथी, और कहां चूहा, अगर दोनों के स्पर्म साइज की बात करें, तो चूहों का स्पर्म हाथियों के स्पर्म की तुलना में बड़े होते हैं और वो आसानी से प्रजनन क्षमता बढ़ा सकते हैं। जी हां, दोनों के स्पर्म साइज भले ही अलग अलग हों, पर चूहों के स्पर्म में प्रजनन की क्षमता अधिक होती है। यही वजह है कि हाथी एक बार में एक ही बच्चा पैदा कर सकता है, जबकि चूहों में ये क्षमता अधिक बच्चों को पैदा करने की होती है।
नए शोध के मुताबिक, सभी जानवरों का स्पर्म साइज अलग अलग होता है, साथ ही मात्रा भी अलग अलग। स्पर्म की मात्रा तो शरीर पर निर्भर करती है, पर प्रजनन लायक स्पर्म की मात्रा न तो शरीर पर निर्भर करती है और न ही नर जानवर के किसी अन्य अंग पर। ये मादा पर पूरी तरह से निर्भर है कि उसके अंडाणु कितने स्पर्म्स को अंदर आने की इजाजत देते हैं।
अभी तक माना जा रहा था कि स्पर्म का साइज और उनकी मात्रा पाचनतंत्र पर भी निर्भर करती है। पर नई थ्यौरी के मुताबिक ये बात भी बेहद बकवास है। वैसे, स्पर्म के साइज में बारीकी ही अंतर होता है, पर अधिक प्रजनन दर उनके उत्सजर्न वाली जगह पर भी निर्भर करता है। हाथियों का स्पर्म शरीर के अंदरूनी हिस्से से निकलकर बड़ी दूरी तय करता है, वहीं चूहों का स्पर्म इतनी दूरी नहीं तय करता। ऐसे में दोनों की स्पीड भी मायने रखती है।

Related

World 3711135681468944657

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item