aajtaktimes

पुलिसवाले ने किया गधे को गिरफ्तार, पिछली सीट पर बैठाया!

नॉर्मान(अमेरिका)। इससे पहले आप कुछ और समझें, हम आपको बता दें कि गधे को किसी एफआईआर की वजह से अरेस्ट नहीं किया गया, और न ही उसे गाड़ी में डालकर जेल में ले जाया गया। दरअसल, ये गधा लावारिस हालत में अमेरिकी पुलिस के एक अधिकारी को मिला, जिसने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। ताकि गधे के मालिक के मिलने तक वो सुरक्षित रह सके। मामला अमेरिका के ओक्लहोमा सिटी के पास की है।
जहां नॉर्मान काउंटी में एक गधा लावारिस हालत में था। इस दौरान काइल केनान नाम का पुलिसकर्मी उधर से गुजर रहा था, तो गधे पर उसकी निगाह पड़ी। उसने गधे को लावारिस छोड़ने से बेहतर किसी सुरक्षित जगह पहुंचाना जरूरी समझा और गधे को अपनी कार की पिछली सीट में डालकर वहां से गया। इस दौरान किसी ने उसकी तस्वीर फेसबुक पर साझा कर दी। काइल केनान ने कहा कि मैं सिर्फ गधे को सुरक्षित रखना चाहता था, इसीलिए उसे कार से लेकर गया।
इस दौरान काइल केनान ने गधे के लिए चारे का भी इंतजाम किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में काइल केनान ने मजाकिया लहजे में कहा कि वो जानवर प्यारा था। हालांकि उसने मेरी कार में जमकर गंदगी मचाई। इस घटना के बारे में नॉर्मान काउंटी की पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर भी बताया और तस्वीर साझा करते हुए काइल केनान की तारीफ की।

Related

World 2026386274198036208

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item