ट्रैवल बैग में मिले 2 लड़कियों के कटे हुए सिर, फैली सनसनी
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/2.html
सीतापुर। सीतापुर में एक ट्रैवल बैग में दो लड़कियों के सिर मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों सिरों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के कमियापुर गांव की है। गांव के बाहर पुलिया के नीचे एक लावारिस बैग देखा गया और ग्रामीणों ने प्रधान के जरिए पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब बैग खोला तो उसमें दो लड़कियों के सिर पॉलीथिन में लपेटे हुए थे। दोनों का चेहरा एक जैसा दिखता है,जिसके चलते दोनों के सगी या जुड़वा बहन होने की आशंका जताई जा रही है। बैग में कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।