गर्लफ्रैंड और एशो आराम के लिए बन गया लुटेरा, कई वारदातों को दिया अंजाम
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_96.html
राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक सॉफ्ट वेयर इंजीनियर और ताइक्वांडो का ब्लैकबेल्ट युवक अपनी गर्लफ्रैंड और एशो आराम के लिए लुटेरा बन गया। दिल्ली पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया सूरज पश्चिमी दिल्ली में लुटेरों के एक शातिर गिरोह का सरगना है। ताइक्वांडो में ब्लैकबेल्ट धारी ये सॉफ्टवेयर इंजीनियर ताइक्वाडों के फन का इस्तेमाल कर महज तीस सेंकेड में अपने शिकार को बेहोश कर देता था।
पुलिस के मुताबिक रात के अंधेरे में अकेले जा रहे शख्स को सूरज अपना निशाना बनाता था। साथ ही लूट के लिए सूरज शिकार के गले के पीछे की एक नस दबाता था जिससे वो बेहोश हो जाता उसके बाद ये उसे कंगाल बनाकर चंपत हो जाते थे। बताया जा रहा है कि सूरज के पिता मुंबई हाईकोर्ट में वकील हैं।
पुलिस ने बताया कि होंडा एकॉर्ड जैसी महंगी कार में चलने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर सूरज महंगी शराब पीने और गर्ल फ्रेंड्स के साथ बड़े बड़े होटलों में पार्टी करने का शौकीन है। अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए ही उसने लूटपाट का रास्ता अपनाया। पश्चिमी दिल्ली के विकास नगर में सूरज का अपना मकान भी है। पूछताछ में सूरज ने बताया की उसका ताइक्वांडो नेशनल चैम्पियनसिप के लिए मुम्बई की तरफ से दिसंबर के पहले सप्ताह में सलेक्शन होने वाला था।
पुलिस ने सूरज के साथ उसके तीन और दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन अन्य लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक सूरज और उसके दोस्तों से पूछताछ में अब तक नौ मामलों का खुलासा हो चुका है। पुलिस को शक है कि सूरज और उसके गिरोह ने एक दर्जन से अधिक लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।