कौन खरीद पाएगा दाऊद का होटल?
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_265.html
भारत के मोस्ट वांडेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम कासकर की मुंबई में मौजूद संपत्ति की नीलामी की जा रही है। लेकिन डॉन के गुर्गे उसकी नीलामी से पहले ही बोली लगाने वाले लोगों को धमकाकर उनमें खौफ पैदा करना शुरू कर दिया है।
एक निजी टी वी चैनल के अनुसार, मुंबई में मौजूद दाऊद की सात संपत्तियों में से एक को खरीदने का विचार कर रहे पत्रकार एस बालाकृष्णन को जान से मारने की धमकी मिली है।
एस बालाकृष्णन ने दावा किया है कि यह धमकी उसे दाऊद के बेहद करीबी गुर्गा छोटा शकील से मिली है। छोटा शकील ने यह धमकी को पत्रकार बालाकृष्णन को एक एसएमएस के जरिए दी। इतना ही नहीं छोटा शकील ने यह भी कहा है कि वह इस एसएमएस के बारे में किसी को न बताए।

