aajtaktimes

पिज्जा वाले ने खटखटाया गेट और कुत्ते ने मार दी गोली !

कोलंबस। पिज्जा डिलीवरी बॉय बनना अब तो खतरे से खाली नहीं, क्योंकि अमेरिका से जैसी खबर सामने आई है, वो चौंकाने वाली है। दरअसल, यहां पिज्जा डिलीवरी बॉय ने घंटी बजाई और जब मकान मालिक गेट खोलने लगा, तभी गोली चली और पिज्जा बॉय धड़ाम से गिरा। ये गोली किसी व्यक्ति ने नहीं चलाई थी, बल्कि कुत्ते ने चलाई थी।
जी हां, कुत्ते की चलाई गोली काम कर चुकी थी। और पिज्जा डिलीवरी बॉय को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दरअसल, मकान मालिक ने पिज्जा डिलीवरी बॉय के डोरबेल बजाने पर गेट खोलने गया। इस दौरान उसने अपनी गन टेबल पर रख दी। पर, जैसे ही उसने गेट खोला, उसका कुत्ता भौंकने लगा। वो कुत्ते की तरफ बढ़ा ही था, कि कुत्ता कूदकर टेबल पर चढ़ गया, जहां उसका पैर ट्रिगर से फंस गया।
ट्रिगर पर पैर फंसते ही फायरिंह हुई और गोली सीधे पिज्जा डिलीवरी बॉय को जाकर लगी। बहरहाल, पिज्जा डिलीवरी बॉय खतरे की हालत से बाहर है। पुलिस ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि हथियार के मालिक पर कोई केस चलाया जाएगा या नहीं।

Related

World 4305067072955063841

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item