aajtaktimes

ब्रेकिंग : कंधार एयरपोर्ट पर आतंकी हमला, परिसर में घुसे तालिबानी आतंकी

अफगानिस्तान के कंधार में एयरपोर्ट पर तालिबान के आतंकियों ने हमला बोल दिया है। शाम छह बजकर तीस मिनट पर तीन आतंकी अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कंधार एयरपोर्ट के परिसर में घुस गए और सैन्य अफसरों के परिवारों के घर में हमला शुरू कर दिया।
हमले के बाद कंधार एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। तालिबान में हमले की जिम्मेदारी ली। आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। लोकल गवर्नर के प्रवक्ता समीम खपालवक ने बताया कि कुछ संदिग्धों ने एक स्कूल की आड लेकर कर एयरपोर्ट पर फायरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमले की सूचना पर सुरक्षावलों ने उन्हें घेर लिया है और जवाबी कार्रवाई कर रही है।

Related

World 509277880571834056

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item