शिक्षामित्रो के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री पहले से थे गम्भीर-विजय प्रताप
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/blog-post_619.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले संगठन के प्रान्तीय संयोजक एंव समाजवादी पार्टी के पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिक्षामि़त्रो के सम्बन्ध में आये सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्रों की समस्या एवं बदहाल स्थिति पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पहले से ही गम्भीर रहे है। और उन्होने हर कदम पर शिक्षामित्रो का सहयोग किया है। जिसके कारण आज शिक्षामित्रो को अपने जीवन का सबसे बड़ा उपहार माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त हुआ। जहंा एक ओर 1 लाख 72 हजार परिवारो में न्यायालय के फैसले को लेकर खुशिया जगी है। तो वही दूसरी ओर 1 लाख 72 हजार नवयुवको को स्थायी सेवा का अवसर मिला है। इससे छात्र-छात्राओं का भी हित होगा तथा शिक्षा मे गुणवत्ता परक सुधार की सम्भावना जगी है। इस निर्णय से एक बार फिर शिक्षको में प्रदेश सरकार के प्रति शिक्षक हितैषी होने की बात सिद्ध हुई है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री कुलदीप यादव, जिलाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, महामंत्री सुशील कुमार सिंह, प्रबुद्ध कुमार त्रिपाठी, इन्द्रजीत यादव, रामेन्द्र कुमार, आदि शिक्षको ने हर्ष व्यक्त करते हुए निर्णय का स्वागत किया है