मतदान प्रभावित करने वाले जायेगे जेल: DM
https://husainijnp.blogspot.com/2015/12/dm_8.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम पंचायत के अन्तिम चरण के चुनाव को शान्तिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सारी व्यवस्थायें कर ली गयी है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने साफ तौर पर कहा है कि मतदान प्रक्रिया के निष्पक्षता को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के साथ कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि अराजक तत्वों एवं शरारती किस्म के लोगों को पहले से ही चिन्हित कर लिया गया है। उन्होने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऐसे तत्वों के साथ पूरी सख्ती बरती जाये। मतदान के दिन पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटो की संख्या बढ़ा दी गयी हैं। 15 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। सेक्टर मजिस्ट्रेट 43 से बढ़ाकर 47 कर दिये गये है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि मतदान में बाधा डालने वाले को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाये। उन्होने कहा कि अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी करायी जा रही है। असामाजिक और अराजक किस्म के लोगों पर खुफिया नजर भी रहेगी। मतदान में बाधा डालने वाले जेल में होगे। बुधवार को होने वाले अन्तिम चरण के मतदान को पूरी शान्तिपूर्ण माहौल में सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को ऐहतियातन पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है कि मतदान स्थल सेे 200 मी0 सीमा के अन्दर मतदाता के अलावा कोई व्यक्ति मौजूद नहीं रहेगा। 200 मी0 की परिधि के अन्दर मोबाइल ले जाने पर पूरा प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति मोबाइल ले जाता है तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जायेगा।
मतदान केन्द्र तरल पदार्थ पानी, बीड़ी माचिस ले जाने पर पूरी मनाही रहेगी। उसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति यह सामग्री ले जाता है तो उसके विरूद्ध आपराधिक कानूनों के तहत दण्डात्मक कार्रवाई रहेगी।
09 दिसम्बर को बंकी, मसौली, हरख और देवा में मतदान होगा। उन्होने निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में मतदान केन्द्र के आस पास भीड़ इकट्ठी न होने दी जाये। अनावश्यक रूप से मतदान केन्द्र पर आये व्यक्ति को तुरन्त वहां से हटा दिया जाये और ऐसे व्यक्तियों से कड़ी नजर रखी जाये। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केन्द्र और मतदान केन्द्र के बाहर पूरी शान्ति व्यवस्था बनी रहे। सभी जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स उपलब्ध रहेगा। डीएम और एसपी मतदान के दिन मय पुलिस बल के साथ मतदान केन्द्रो का निरन्तर भ्रमण करेंगे।
मतदान के दिन यदि किसी व्यक्ति द्वारा चुनावी आचार संहिता अथवा धारा-144 का उल्लघंन करता है तो उसके विरूद्ध आईपीसी और निर्वाचन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मतदान शान्तिपूर्ण ढ़ग से और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज जिलाधिकारी ने विकास खण्ड देवा, मसौली, हरख और बंकी से कुछ पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान का जायजा लिया और जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटो को जरूरी निर्देश दिये। सभी पेालिंग पार्टी सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गयी है।