aajtaktimes

पानी की टंकी बनी शो पीस

DEMO PIC

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील मुख्यालय पर लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैय्या कराने के उद्देश्य से जल निगम विभाग द्वारा बनायी गयी पानी की टंकी शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैय्ये के चलते शो पीस बनी हुई है। काफी अर्सा पूर्व तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट के ठीक सामने लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल निगम विभाग द्वारा वर्ष 2003 में पानी की टंकी का निर्माण करके ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया। टंकी चालू करने के लिए राजेश कुमार को बतौर आपरेटर के रूप में तैनात कर दिया गया। टंकी आपेरटर राजेश कुमार बताते हैं कि दो वर्षाें तक का वेतन तो उसे ठेकेदार के माध्यम से दिया गया । शेष 11 वर्ष व्यतीत होने का समय आ गया । उसे वेतन नही मिल रहा है। जो बदहाली के दौर से गुजर रहा है। बड़ी मुश्किल से बच्चों को दो वक्त का भोजन मिल पाता है। उक्त टंकी के बन जाने के पश्चात् सिरौलीगौसपुर, धुसेड़िया, पीठापुर, त्रिवेदी पुरवा, खुर्दमउ आदि गांवों तक जल सप्लाई हेतु पाइप लाइन भी बिछा दी गयी । परन्तु शासन के उपेक्षापूर्ण रवैय्ये के चलते उन्हे जल की सप्लाई मुहैय्या नही हो सकी है। जब उक्त टंकी का निर्माण हो रहा था। तो उस समय विद्युत मोटर रखने के लिए एक कक्ष का निर्माण किया गया था। जिसके दरवाजे लोग उठा ले गये हैं। वह काफी जर्जर दशा में पहुंच चुका है। जो कभी भी ढह सकता है। विगत दो वर्षाें से टंकी का विद्युत मोटर फुंका पड़ा हुआ है। जिसे सही कराने कोई कवायद अभी विभाग द्वारा नही की गयी है। सिरौलीगौसपुर निवासी नरेन्द्र कुमार बताते हैं कि जब उक्त टंकी का निर्माण हो रहा था। तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी थी कि अब शहरों की भांति ग्रामीणों को भी टंकी का पानी घरेलू काम काज व पीने के लिए मिलेगा। परन्तु लोगों की सोंच पर पानी फिरा हुआ है। सिरौलीगौसपुर निवासी राजेश कुमार बताते हैं कि पानी की टंकी निर्माण में शासन का काफी पैसा व्यय होने के बाद भी ग्रामीणों को कोई लाभ नही मिला। कमलेश व राम बरन यादव ने बताया कि काफी अर्से से मोटर बिगड़ा होने के चलते यह टंकी शो पीस बनी हुई है। ग्राम पीठापुर निवासी डॉ0 विनोद कुमार बताते हैं शासन की उपेक्षा का दंश ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है। पानी की टंकी तो बन गयी परन्तु लोगों को पानी की टंकी का एक बूंद पानी भी नही मुहैय्या हो पाया । जो शो पीस साबित हो रही है। उपजिलाधिकारी सिरौलीगौपुर गरिमा स्वरूप से जब इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी तो उन्होने बताया कि इस सम्बन्ध में जिम्मेदार अधिकारियों से बात करके कोई न कोई हल अवश्य निकाला जायेगा।

Related

UP 1261882685147941017

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item