aajtaktimes

कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मूल विचारधारा में गांधी नेहरू की सोच, गंगा जमुनी संस्कृति, हर वर्ग जाति धर्म और भाषा के लोगों में भाईचारे की भावना कायम रखने के साथ-साथ भारत जैसे महान देश की एकता और अखंडता को बनाये रखना हैं। उक्त उद्गार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपदीय प्रभारी उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया ने व्यक्त किये। कांग्रेस स्थापना दिवस के विशिष्ठ अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य ए.पी.गौतम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सम्बोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन हैं। 1885 में आज के दिन इसकी स्थापना के बाद इसका पहला अधिवेशन बम्बई में कलकत्ता उच्च न्यायालय के बैरिस्टर उमेश चन्द्र बनर्जी की अध्यक्षता में हुआ था। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रामजियावन यादव एडवोकेट ने स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कंाग्रेस की स्थापना देश को आजाद करने के उद्देश्य से हुयी थी और अपनी स्थापना के बाद 62 वर्षों के संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली और आजादी के पश्चात् जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह की अगुवाई में देश को दुनिया के मानचित्र पर अलग स्थान दिलाया। कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन देशवासियों एवं कांग्रेसजनों के लिये गर्व का दिन हैं क्योंकि जिस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को अवकाश प्राप्त आई.सी.एस. अधिकारी ऐलन ओक्टोवियन ह्नयूम ने मात्र 72 राजनैतिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से की थी, आज उस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 130 वर्ष का बलिदानी इतिहास हैं।   शिवशंकर शुक्ला, कपिलदेव वर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, सुहेल अहमद, महबूब-उर-रहमान किदवई, वीरेन्द्र यादव, मंजू दीक्षित, ज्ञानेश शुक्ला, सिकंदर रिजवी, मो. अकरम, प्रेम नरायन मिश्र, प्रेम नरायण मिश्र, प्रेम नरायण शुक्ल, जयंत गौतम, कमल भल्ला, प्रदीप मौर्या, तस्लीमन खान, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, सभासद मुइनुद्दीन अंसारी, सुशील कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

Related

UP 1543702667502685913

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item